नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (एजेंसी) वयोवृद्ध अभिनेत्री जोहरा सहगल आज 100 साल की हो गयीं जिस पर बॉलीवुड की हस्तियों ने ट्विटर पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, ''जोहरा सहगल महान अभिनेत्री 100 साल की हो गयीं। वह भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने की प्रतीक हैं। इस महान महिला को जन्म दिन की बधाई। '' शबाना आजमी ने कहा, ''जोहरा आपा, आप हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। सालगिरह मुबारक और बेहद ऐहतराम के साथ सलाम आपकी जिंदादिली को।'' लेखक सलमान रूश्दी ने ट्विटर पर लिखा, ''प्रख्यात भारतीय अभिनेत्री जोहरा सहगल आज 100 साल की हो गयीं। मेरी जोहरा खाला को बधाई। न्यूयार्क से उन्हें ढेÞर सारा प्यार।'' फिल्मकार करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा, ''जोहरा सहगल आज 100 साल की हो गयीं। उनके लिए महज एक शब्द काफी है, वाह। '' अभिनेत्री दिया मिर्जा ने कहा, ''भारतीय नाट्यमंच और सिनेमा की महान महिला का 100 वां जन्मदिन। कितना बड़ा सफर है यह। और कैसी हैं यह महिला। जोहराजी को जन्मदिन मुबारक हो।'' विवेक ओबरॉय और अन्य फिल्मी हस्तियों ने भी उन्हें बधाई दी है। जोहरा 'हम दिल दे चुके सनम', 'दिल से' और 'चीनी कम' जैसी कई फिल्मी में आयीं। वह अंतिम बार संजय लीला भंसाली की 'सांवरिया' में नजर आयी थीं। |
No comments:
Post a Comment