| Wednesday, 04 April 2012 14:17 |
दो इकाईयों में असामान्य हलचल हुई थी। इसी दिन सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह ने अपनी उम्र के मामले में उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। सवाल करने वाले ने रक्षा मंत्री से कहा कि इस खबर से लोग सैनिक विद्रोह की आशंका से घबरा गए हैं और उन्हें डर है कि सरकार को ऐसा होने का अंदेशा है या नहीं और अगर है तो सरकार ने इस संबंध में क्या किया है। क्या वह सैनिक विद्रोह की आशंका को खारिज करेगी। एंटोनी ने कहा कि सशस्त्र सेना के कर्मी ''सच्चे देशभक्त'' हैं और देश की सीमाओं पर जान देने वालों की देशभक्ति पर संदेह न करें। उन्होंने कहा, ''मुझे भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बल पर गर्व है।'' उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर वह सशस्त्र बलों की गरिमा कम न करे।
|
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago
No comments:
Post a Comment