Twitter

Follow palashbiswaskl on Twitter
Follow palashbiswaskl on Twitter

Sunday, June 10, 2012

आइफा में रेखा को मिला ‘आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड’

आइफा में रेखा को मिला 'आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड'

Sunday, 10 June 2012 17:41

सिंगापुर, दस जून, (एजेंसी) सिनेमा में अपने अद्भुत अभिनय के लिए बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा को 13वें आइफा पुरस्कार समारोह में 'आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड' से नवाजा गया। रेखा के सम्मान में प्रियंका चोपड़ा ने एक प्रस्तुति भी दी।
प्रियंका ने अपनी प्रस्तुति की शुरूआत 'इन आंखों की मस्ती के' गाने से की और फिर वह 'सलाम-ए-इश्क', 'प्यार दो प्यार लो' और 'परदेसिया' की रीमिक्स धुनों पर थिरकीं।
इसके बाद प्रियंका ने धर्मेंद्र के स्टाइल की प्रिंटेड कमीज पहनी और 'रफ्ता रफ्ता' गाने की धुन पर थिरकते हुए वे दर्शकों में जाकर रेखा को मंच पर ले आईं। फिर दोनों ने एक साथ मंच पर ठुमके लगाए।

रेखा के सम्मान में प्रियंका ने कहा, ''आप हमेशा से ही शिष्टता और संतुलन का एक जीता जागता उदाहरण रही हैं। मेरी प्रेरणा बनने के लिए आपका शुक्रिया। आपको यह 'आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड' बेशक 20 वर्षों के बाद मिल रहा हो लेकिन हम आपको यह पुरस्कार आने वाले कल के लिए दे रहे हैं।''
रेखा को यह पुरस्कार अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने भेंट किया। रेखा और  शत्रुघ्न आने वाली फिल्म 'आसमान से आगे' में एकसाथ काम कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Welcome

Website counter

Followers

Blog Archive

Contributors